संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी / फरार / वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0- 92/2016 धारा 147/452/323/504/506 भा0द0वि0 थाना चौबेपुर से सम्बन्धित वारंटीगण 1- दरोगा शर्मा पुत्र शम्भूनाथ शर्मा निवासी ग्राम चौबेपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी 2-मनीष कुमार पुत्र अशोक कुमार चौबे निवासी ग्राम चौबेपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी व 3- विपिन कुमार चौबे उर्फ मोनू पुत्र कल्पनाथ चौबे निवासी ग्राम चौबेपुर कला थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को दबिश देकर उनके घर ग्राम चौबेपुर से दिनांक 17-11-2023 को समय करीब 17.15 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,चालक हे0का0 छोटेलाल,का0 राजेश कुमार यादव थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।