संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* कोचिंग के लिए घर से निकल गायब हुआ आर्यन सोनकर (17) सर्विलांस की मदद से अयोध्या धाम से बरामद हो गया।किशोर को बरामद करने के बाद पुलिस ने मंगलवार की सुबह उसे स्वजनों को सिपुर्द कर परिवार में खुशियां लौटा सभी के चेहरों पर मुस्कान ला दी।
मिर्जामुराद के गौर गांव निवासी लल्लू सोनकर का पुत्र आर्यन सोनकर सोमवार की सुबह सात बजे घर से खजुरी स्थित कोचिंग जाने के लिए निकला और देरशाम तक वापस नही लौटा।किशोर एक मोबाइल नंबर से स्वजनों को फोन किया किंतु बात नहीं हो पाई और वह नंबर स्विच ऑफ हो गया।पिता द्वारा थाने पर सूचना देने पर उपनिरीक्षक दिगम्बर उपाध्याय व कांस्टेबल वैभव त्रिपाठी द्वारा सर्विलांस की मदद से लास्ट लोकेशन लिया गया तो अयोध्या का लोकेशन मिला।इसके बाद परिवारजन के साथ पुलिस टीम अयोध्या धाम पहुंच काफी मशक्कत के बाद उसे बरामद कर ली।अयोध्या जाने के बाबत किशोर कुछ स्पष्ट नही बता सका, बोला कि मैं गलती से बस में बैठकर सो गया था जिस कारण अयोध्या पहुंच गया।