संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर।* भगवान शंकर की उपासना का पुण्य काल सावन में द्वितीय सोमवार को हजारों शिवभक्तों ने वरुणा नदी में डुबकी लगाकर रामेश्वर महादेव मन्दिर में जल चढ़ाकर मत्था टेका और मन्दिर प्रांगण के अन्य देवालयों में दर्शन पूजन किया। महिला-पुरुष के लिए अलग व्यवस्था होने से दर्शन पूजन में भक्तों को राहत मिली।
मन्दिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का कई अधिकारियों नेअवलोकन किया।
ड्यूटी पॉइंट को चेक करते हुए सड़क में बह रहे गंदे पानी की निकासी, घाट पर चेंजिंग रूम , बारजे समेत बाजार क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने, नियमित साफ सफाई कराने, असंख्यात शिवलिंग के सामने सड़क ठीक कराने, कर्मचारियों की मौजूदगी का कड़ाई से उपस्थिति कराने का निर्देश एस ओ जनसा को देते हुए विभागीय स्तर पर कार्य जल्द कराने के निर्देश दिए।
मेला परिसर में सेवापुरी पीएचसी प्रभारी डॉ0 देवब्रत सिंह , डॉ0 आर एस चौहान , डॉ0 युवराज सिंह ,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी , फार्मासिस्ट व एएनएम सुशीला व सत्येंद्र कुमार ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा केंद्र को देखने के बाद मलमास में शिविर व्यवस्था के पूर्व स्थल का स्थलीय अवलोकन किया। सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला-पुरुष पुलिस बल,फायर ब्रिगेड, पेयजल व यातायात पुलिस सहित पुलिस बल की तैनाती की गई थी। यातायात को सुगम बनाये रखने के लिए पंचकोशी मार्ग पर बडे वाहनों को बंद कर मेला क्षेत्र में पैदल आवागमन की व्यवस्था की गई थी। राधा कृष्ण मन्दिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा, पुजारी प0 अन्नू तिवारी के अनुसार शिवभक्तों के लिए हर तरह की सुविधाएं जिला प्रशासन से होने से सन्तोष जताया। स्थानीय गोताखोर व सुरक्षा एहतियात के लिए खुफिया कैमरे से अवांछनीय तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी गई थी। द्वितीय सोमवार के सकुशल सम्पन्न होने पर सन्तोष जताया।