संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी व मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में दिनांक 21.09.2023 को पुलिस उपाधीक्षक श्री राजकुमार त्रिपाठी ए.एन.टी. एफ यूनिट वाराणसी के कुशल नेतृत्व में एक नफर अभियुक्त को ए.एन.टी.एफ गाजीपुर व वाराणसी तथा बड़ागाँव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त के पास से 18.600 कि.ग्रा. नाजायज गाँजा बरामद किया गया।आज दिनांक 21.09.2023 को ए.एन.टी.एफ गाजीपुर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना बड़ागाँव अन्तर्गत कस्बा बड़ागाँव में एक व्यक्ति द्वारा नाजायज गाँजा की बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर ए. एन. टी. एफ गाजीपुर द्वारा पुलिस उपाधीक्षक ए०एन०टी०एफ० यूनिट वाराणसी व थानाध्यक्ष बड़ागाँव को सूचित करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु संयुक्त टीम गठन कर अभियुक्त चन्द्रबली तिवारी उर्फ दरोगा पुत्र स्व जयराम तिवारी निवासी बरेठा गली राम जानकी मंदिर के पास गोलाबाजार बड़ागांव थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी को बड़ागाँव कस्बा से हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अभियुक्त के पास मौजूद नाजायज गाँजा, एक अदद इलेक्ट्रानिक तराजू, एक अदद मोबाइल फोन व बिक्री के 1625 रूपये कब्जा पुलिस में लिया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।ए.एन.टी.एफ वाराणसी टीम में श्री राजकुमार त्रिपाठी पुलिस उपाधीक्षक ए०एन०टी०एफ० यूनिट वाराणसी,हे०का सुनील कुमार त्रिपाठी,हे०का इन्द्रजीत कुमार,0का0 संतोष कुमार,हे०का अभिषेक कुमार,का० सतीश कुमार,का0 शक्तिधर पांडेय,ए.एन.टी.एफ गाजीपुर टीम में उ0नि0 सुरेश गिरि थाना प्रभारी ए0एन0टी0एफ0 गाजीपुर,का० अमित कुमार चौरसिया चालक का0 सुरेश,पुलिस टीम बड़ागाँव मे श्री राज कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष बड़ागाव उ०नि० हरिनारायण शुक्ला,उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय,उ0नि0 गौरव कुमार सिंह,हे०का० अरमान आलम,का० श्रवण कुमार,म०आ० कालिन्दी शामिल रही ।