संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। माघ मेला एवं गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को निरीक्षक जीआरपी कैंट वाराणसी द्वारा आरपीएफ निरीक्षक के साथ मिलकर एक संयुक्त सुरक्षा टीम का गठन किया गया।इस संयुक्त टीम में जीआरपी,आरपीएफ,पीएसी,बीडीडीएस टीम एवं डॉग स्क्वायड शामिल रहीं। टीम द्वारा वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय,यात्री प्रतीक्षालय,आरक्षण हाल,फुट ओवर ब्रिज,वाहन स्टैंड,सर्कुलेटिंग एरिया,सभी प्लेटफार्मों एवं ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं की गहन जांच की गई।चेकिंग अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कुशल एवं सतर्क पाई गई। इसके साथ ही रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग भी की गई,जो पूर्णतः कुशलतापूर्वक संपन्न हुई।इस सघन अभियान से यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।थाना जीआरपी कैंट वाराणसी द्वारा लगातार निगरानी व सतर्कता बनाए रखी जा रही है,ताकि पर्व और राष्ट्रीय पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।