UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

क्रेटा गाड़ी से मोटरसाइकिल सवार पर फायरिंग करने वाले तीन अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े 

Updated on: 24 June, 2026

संपादक पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा की पुलिस टीम द्वारा 16 मई 2026‌ को करमनवीर सुसुवाही चौराहे के पास क्रेटा वाहन पर सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध असलहे से मोटरसाइकिल सवार पर फायरिंग करने वाले तीन शातिर बदमाशों को लौटूबीर पुलिया के पास से 22 जून 2026 को अपरान्ह में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गये शातिर बदमाशों का नाम क्रमशः नितेश पाण्डेय उर्फ बग्गा पुत्र शिवपूजन पाण्डेय निवासी दयावती मोदी एकेडमी के पास टेंगरा मोड़ भीटी रामनगर वाराणसी, दूसरे का मोहम्मद इसराइल उर्फ साहेबा पुत्र इसरार अहमद निवासी मलावा खुर्द थाना झूंसी जिला प्रयागराज, तीसरे का सैफी अख्तर उर्फ जुनैद पुत्र एजाज अख्तर निवासी ग्राम उमरी मस्जिद के पास थाना पूरामुफ्ती जिला कौशांबी बताया गया। तीनों शातिर बदमाशों को सोमवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि 17 मई 2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना पर लिखित तहरीर दिया गया कि खुद के भतीजे पर 16 मई 2026 को क्रेटा वाहन सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग किया गया जिससे गोली भतीजे के हाथ की कलाई को छूते हुए निकल गयी जिसके आधार पर तीनो अभियुक्तों को सोमवार को लौटूबीर पुलिया सर्विस लेन के पास से गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा,उ0नि0 हरनारायण, का0 अमित शुक्ला,का0 पवन कुमार,का0 कृष्ण कान्त पाण्डेय,का0 धर्मजीत का0 आदर्श कुमार आदि शामिल रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News