UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

समाधान दिवस पर आए 113 मामले निस्तारित हुए मात्र नौ,विभागीय कार्यवाही के दिये कड़े निर्देश

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। पिंडरा तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि निस्तारण ईमानदारी के साथ पारदर्शी हो।डीएम के समक्ष बाबतपुर निवासी महिला हेमा ने विद्युत विभाग द्वारा मनमाने ढंग से बिल भेजकर परेशान किया जा रहा है। डीएम ने एसडीओ को बिल ठीक करने का निर्देश दिया।ताड़ी के रामजियावन गुप्ता ने 8 वी बार प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सिसवा रामपुर गांव में बिना भूमि प्रबंधन समिति के प्रस्ताव के दूसरे गांव के अपात्र ब्यक्ति को ग्राम सभा की जमीन पट्टा दे दिया गया का शिकायत की। जिसपर बीडीओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। नोनियापुर अनेई की सुनीता और जितना ने आरोप लगाया कि अक्टूबर 2020 को भूमि आवंटित हुई थी।लेकिन आज तक कब्जा नही मिल पाया। जिसपर राजस्व निरीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।पिंडरा असवालपुर मार्ग पर न्यायालय के आदेश के बावजूद भी अतिक्रमण न हटाने की शिकायत ग्रामीण कुर्बान अली ने की। जिसपर एसडीएम और तहसीलदार को मार्ग से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। हरहुआ क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने अपनी समस्या रखी।

बिन्दा निवासी अशोक यादव ने कोर्ट के आदेश के बावजूद विपक्षी द्वारा न मानने की शिकायत की। जिसपर डीएम ने एसडीएम और एसीपी को मौके पर जाकर निस्तारण का निर्देश दिया।अजईपुर के कमलेश मौर्य ने आरोप लगाया कि उसके एक पुत्र को इलाहाबाद मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने तथा दूसरे पुत्र को बीएचयू में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर गांव के बगल के असवालपुर निवासी युवक ने साढ़े 15 लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर हड़प लिया। जिसपर एसीपी पिंडरा को जांच दी गई। इसके अलावा खालिसपुर के ग्राम प्रधान अभिलाषा राय ने दो बार थाना दिवस व तहसील दिवस पर शिकायती देने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नही हुई।तहसील दिवस पर कुल 113 मामलों में से मात्र 9 मामलों का निस्तारण हो पाया।इस दौरान डीसीपी मनीष शांडिल्य,एसडीएम प्रतिभा मिश्रा,एसीपी प्रतीक कुमार,डीडीओ अशोक चौरसिया, बीएसए अरविंद पाठक, प्रभारी डीपीओ आर एन सिंह,तहसीलदार विकास पाण्डेय,बीडीओ छोटेलाल तिवारी,अभियंता विद्युत,जलनिगम व पीडब्ल्यूडी विभाग के लोग शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News