अतुल राय की खास रिपोर्ट
*कम्बल के साथ सम्मान पाकर खुश हुए बृद्धजन।*रामेश्वर,वाराणसी। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने व सम्मान हेतु शुक्रवार को दोपहर में मोहनसराय स्थित डॉ0 शिव कुमार गुप्ता के आवास पर मुख्य अतिथि विधायक रोहनिया डॉ0 सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि अपना दल( एस) जिलाध्यक्ष डॉ0 नरेंद्र पटेल ने संयुक्त रूप से गांव के आए हुए गरीब,विधवा,विकलांग,वृद्ध महिलाओं तथा पुरुषों को कंबल वितरण कर उनका सम्मान किया। इस कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ0 सुनील पटेल ने कहा कि गरीब असहायो की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य और धर्म है। हमारी संस्कृति रही है कि अपनों की सेवा तो सभी कर लेते हैं लेकिन जिनकी सेवा भगवान भरोसे है उसकी हर स्तर पर सेवा सम्मान हमारा नैतिक दायित्व है।आज बृद्धजनो के चेहरे पर मुस्कान देख अपने सेवा धर्म पर मुझे फक्र हुआ है। सभी समाजसेविजनो का आह्वान किया कि इस पुण्य कार्य मे योगदान कर कृत से कृतार्थ हों।