संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी सोमवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवीन्द्र जायसवाल के नेतृत्व मे हजारो भाजपा कार्यकर्ताओ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध जताया।इस अवसर पर रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि गोमाता हमारी सनातन संस्कृति की प्रतीक है।भगवान श्रीकृष्ण ने गीता मे स्वयं कहा है कि मै पशुओ मे गाय और वृक्षो मे पीपल हूँ।सपा प्रमुख ने गोमाता और गौशालाओ को दुर्गंध से व्याप्त कहकर गोवंश और हमारी सनातन आस्था पर कुठाराघात किया है।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और जिलासहकारीफेडरेशन के चेयरमैन राकेशसिंहअलगू ने कहा कि गोमाता के शरीर मे तैतीस कोटि देवताओ का वास है।अखिलेश यादव के बयान से हर हिन्दू आहत है।
धरना प्रदर्शन के बाद अखिलेश यादव के पुतले का दहन किया गया।
विरोध प्रदर्शन मे डीसीएफ अध्यक्ष अलगू सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अरूण सिंह, डीसीएफ डायरेक्टर मुकुंद जैसवाल, रामाश्रय सिंह, प्रमोद कुमार, सुशील पाण्डेय, अभिजीत सिंह,तथा हजारो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।