संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर।* बच्चों के प्रतिभा निखारने में शिक्षक शिल्पी का काम तो अभिभावक की बड़ी जिम्मेदारी होती है। शिक्षा से ही कल के सुनहरे सपने पूरे हो सकते हैं।
उक्त बातें कोइरीपुर खुर्द स्थित एस डी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव अवसर पर सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति पूनम मौर्य ने अपने सम्बोधन में व्यक्त की।
भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षा हमारी संस्कृति व संस्कार को मजबूत बनाते हुए हमें ऊंचाइयां दिलाने में सहायक है। भारतीय संस्कृति सभी मूल्यों का सम्मान करती है।
विद्यालय के निदेशक शतीस चन्द्र दीक्षित व प्रिंसिपल श्री मति कंचन दीक्षित भाजपा नेता कपिलनारायन पांडेय व जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ,प्रधान कोइरीपुर रांमजी सिंह व रसूलपुर प्रधान कैलाश यादव ,हरिशंकर व अजित उपाध्याय ने विचार व्यक्त करते हुए अतिथियों का सम्मान माल्यार्पण व अंगवस्त्र सहित स्मृति चिह्न भेंट की।
विद्यालय के होनहार बच्चों ने स्वागत गीत के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति कर अपनी प्रतिभा ,कला ,कौशल का प्रदर्शन किया।
धन्यवाद कपिलनारायन पांडेय व
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक अतुल मिश्रा ने किया।