विश्व के टॉप के 2 परसेंट वैज्ञानिकों की लिस्ट में बीएचयू के 53 साइंटिस्टों का नाम*
*वाराणसी।* काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सदस्यों ने एक बार फिर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करते हुए विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में जगह बनाई है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा वैज्ञानिकों के शोध की गुणवत्ता तथा उन शोध कार्यों के साइटेशन के आंकड़ों के आधार पर यह सूची जारी की गई है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से 53 वैज्ञानिकों को इस सूची में शामिल किया गया है।