UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

ईद-उल-अज़हा की नमाज सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन से की गई मांग

Updated on: 21 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर। ईदगाह कमेटी मछलीशहर द्वारा उप जिलाधिकारी मछलीशहर को पत्र सौंपकर आगामी ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की नमाज सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था कराने की मांग की गई। कमेटी के मुतवल्ली/सचिव इरशाद अहमद ने बताया कि ईद-उल-अज़हा की नमाज 28 मई 2026 दिन गुरुवार को सुबह 7:00 बजे ईदगाह मैदान में अदा की जाएगी। नमाज के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु प्रशासन से सहयोग की अपील की गई है। ईदगाह कमेटी एवं नगरवासियों ने प्रशासन से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से त्योहार सम्पन्न कराने की मांग की है। मौके पर सदर नूरज्जमा, खाजांची फैजान अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News