UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 नवरचना कान्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किया आकर्षक कार्यक्रम  

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- नव रचना कान्वेंट स्कूल गिलट बाजार में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कृष्ण कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व विद्यालय के प्रबन्धक डा.रामसुधार सिंह के द्वारा माता सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कराया गया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह द्वारा बुके देकर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक राष्ट्र के विकसित होने के लिए बच्चों का शिक्षित होना आवश्यक है। बच्चों के अंदर अनंत क्षमताएं हैं। इन क्षमताओं को अध्यापक विकसित कर एक समृद्ध राष्ट्र की नींव रख सकता है। विद्यालय का वार्षिक उत्सव एक छात्र की क्षमता प्रदर्शन का एक सर्वोत्तम सोपान है। वार्षिकोत्सव के मौके पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्रों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत शास्त्रीय नृत्य,नेपाली डांस,लोक नृत्य की प्रस्तुति की, जिसे देखकर दर्शक तालियां पीटने पर मजबूर हुए।

इस कार्यक्रम में नरेंद्र नाथ मिश्रा, अशोक आनंद, मेजर एसआर सिंह, डॉ. प्रकाश उदय, पानमती सिंह, शोभना प्रधान, शक्ति सिंह, डॉक्टर मेजर अरविंद कुमार सिंह, एवं भारी संख्या में अभिभावकगण व दर्शक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन अंकुर प्रताप सिंह एवं अनुषा जेहरा ने तथा धन्यवाद ज्ञापित डा.रामसुधार सिंह ने किया 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News