UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

साइबर पुलिस ने प्रतिबिंब सेल द्वारा साइबर ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश 

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विनोद नाथ यती

 

तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार कर कब्जे से 10 मोबाइल फोन,9 सिम कार्ड,200 एपीके फाइलें, विभिन्न संदिग्ध ऐप्स व कुछ डिजिटल साक्ष्य किया बरामद

 

वाराणसी -- जनपद में लोगों के साथ हो रही ठगी को देखते हुए पुलिस उपायुक्त अपराध आकाश पटेल के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त साइबर विदूष सक्सेना के नेतृत्व में गठित साइबर पुलिस टीम द्वारा हाल ही में गठित प्रतिबिंब सेल द्वारा साइबर ठगी करने वाले तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें दो झारखण्ड‌ के तथा एक‌ बलिया यूपी का निवासी बताया गया।गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के नाम क्रमशः अनीश वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा निवासी जनपद बलिया, दूसरे का पुरुषोत्तम कुमार पुत्र सुनील दास निवासी जनपद देवघर झारखण्ड और तीसरे का नाम टुक-टुक कुमार पण्डित पुत्र बलदेव पण्डित निवासी जनपद देवघर झारखंड बताया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन 9 सिम कार्ड 100 एपीके फाइल विभिन्न संदिग्ध और कुछ डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। तीनों अभियुक्तों मंगलवार को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए पुलिस उपायुक्त अपराध आकाश पटेल ने बताया कि तीनों अभियुक्त सारनाथ में किसी मकान में किराए पर छात्र के रूप में रहकर ठगी कार्य को अंजाम देते रहे।इन साइबर अभियुक्तों को लेकर अब तक 56 शिक़ायते दर्ज की गयी है। अबतक इन अभियुक्तों द्वारा लगभग 50 लाख रुपए से भी अधिक की ठगी किया गया है। यह अभियुक्त फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर क्रेडिट कार्ड बनाने का विज्ञापन कराते हैं, फिर इच्छुक व्यक्तियों से मोबाइल नंबर पैन कार्ड बैंक विवरण प्राप्त कर लेते हैं फिर आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के नाम पर हूबहू दिखने वाला कुटरचित एपीके फाइल भेजकर इंस्टॉल करते हैं। पीड़ित को वीडियो कॉल करके उनके वर्तमान क्रेडिट कार्ड का डिटेल प्राप्त करते हैं, तथा पीड़ित को एपीके इंस्टॉलेशन के बाद पीड़ित के मोबाइल का ओटीपी और एसएमएस डाटा आईसीसी एडमिन के ऐप पर प्राप्त कर लेते हैं। इन ओटीपी का प्रयोग कर क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन वर्चुअल कार्ड जनरेट कर धन आहरित कर लेते हैं। आहरित धनराशि को विभिन्न वालेट के माध्यम से रेंट पे फेसिलिटी का लाभ लेकर बैंक खातों में स्थानांतरित करवाते हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 66 सी,43,66 आईटी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली प्रतिबिंब साइबर सेल टीम में निरीक्षक मनोज तिवारी ( प्रभारी साइबर सेल), उ0नि0 हिमांशु त्रिपाठी(प्रभारी प्रतिबिंब सेल),आरक्षी अंकित कुमार गुप्ता, आरक्षी आदर्श आनन्द सिंह, आरक्षी जावेद अख्तर, सारनाथ से उ0नि0 बुधराज,आरक्षी देवेन्द्र प्रताप सिंह आदि 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News