UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सम्राट सहस्त्रबाहू की जयंती धूमधाम से मनाई गई

Updated on: 17 April, 2026


जायसवाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर मछली शहर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री राज राजेश्वर चक्रवर्ती सम्राट भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती ,मां गायत्री अकेडमी में जायसवाल समाज सेवा समिति , के तत्वावधान में पूरे हषोउल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान सहस्त्रबाहु की फोटो पर माल्यार्पण कर और दीप प्रचलित कर उन्हें लोगों ने श्रद्धापूर्वक याद किया। इस मौके पर आगामी 9 नवंबर 2025 को दिन रविवार को जौनपुर के राज कॉलेज मैदान में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के जन्म उत्सव और उनके भव्य शोभा यात्रा निकालने के विषय में भी विचार विमर्श किया गया कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थित लोगों में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जयसवाल   राकेश जायसवाल , सुभाष चंद्र जायसवाल, दिनेश चंद्र जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल  संतोष जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष जायसवाल समाज युवा मंच, अक्षय जायसवाल सचिव राष्ट्रीय युवा मंच, संतोष जायसवाल रविन्द्र जायसवाल अध्यक्ष जायसवाल समाज सेवा समिति ,रूपेश जायसवाल संगठन मंत्री, सुजीत जायसवाल, मनोज जायसवाल, सुरेश जयसवाल  सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाराम जायसवाल  ने  और संचालन महामंत्री सुजीत जायसवाल ने किया ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News