UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

यह युग नैनो टेक्नोलॉजी और नैनो उर्वरक का है : बी पी वर्मा*

Updated on: 21 July, 2026

संप्रदाय का पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*रामेश्वर।*आज मंगलवार को स्थानीय विकासखंड में इफको एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय नैनो कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा ने की ।

कार्यशाला मे हरहुआ ब्लाक के सभी सचिव ,किसान और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 कार्यक्रम मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने जैविक खेती पर चर्चा करते हुए बताया कि नैनो भविष्य की तकनीक है व क्योंकि इससे कोई प्रदूषण नहीं होता एवं मृदा का जीवांश इससे संरक्षित रहता है।  

 

   एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने इफको निर्मित नैनो यूरिया एवं नैनो डी0ए0पी के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से खेती की ना केवल गुणवत्ता सुधरती बल्कि इसके कारण पर्यावरण व मृदा का संरक्षण भी होता है।  

प्राविधिक सहायक कृष्ण कुमार मौर्य नेकहा कि नैनो यूरिया और डीएपी ने किसानो के जीवन मे बचत और सरलता का श्रीगणेश किया है।

अध्यक्षीय संबोधन मे ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा ने समस्त सचिवों एवं बिक्री प्रभारियों को नैनो उर्वरक के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिये प्रेरित किया ।उन्होने कहा कि यह युग नैनो टेक्नोलॉजी और नैनो उर्वरक का ही है।

 

बैठक मे सुनील मौर्य प्रभारी पीसीएफ राजातालाब और गिरजेश सपोर्टिग फील्ड आफीसर ने नैनो उर्वरक के बारे मे उपस्थित जनसमुदाय की शंकाओ और प्रश्नों का समाधान किया।

 

बैठक मे संतोष सोनकर शाखा प्रबंधक आयर, दुर्गा मिश्र सचिव,अरविंद दूबे,धनीशंकर मिश्र,अभय सिंह सोनू, द्वारिका,विकास मिश्र मौजूद रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News