पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर रामपुर पुलिस ने जान से मारने की नियत से किए गए हमले के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में थाना रामपुर पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मय हमराह पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 113/2026 से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वीर सिंह उर्फ वीरू पुत्र धीरेन्द्र कुमार सिंह निवासी ग्राम कटौना, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को 6 जून 2026 की शाम लगभग 7:45 बजे नियमानुसार हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।थाना रामपुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध प्रसाद तथा कांस्टेबल सुरेश यादव, सोनू यादव एवं सर्वेश कुमार शामिल रहे।