UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पर्यावरण संरक्षण को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन*

Updated on: 28 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट 

 

वाराणसी- पर्यावरण संरक्षण को लेकर आदर्श फाउंडेशन द्वारा प्राथमिक विद्यालय चक्का में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें तिसरी से पांचवीं क्लास के 39 विद्यार्थियों ने भाग लिया।विद्यार्थियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण संकट की तरफ ध्यान आकृष्ट करवाते हुए धरती की हरियाली को पुनः बरकरार रखने हेतु वृक्षारोपण पर बल देते हुए सभी से सहयोग की अपील की।तिसरी की छात्रा साक्षी राजभर ने बताया की पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षारोपण हेतु समाज के हर वर्ग को आगे आने की जरूरत है।पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने की वजह से वर्षा में भी कमी दर्ज की गई है जिस वजह से जल स्तर नीचे जा रहा है।पेंटिंग प्रतियोगिता में साक्षी राजभर ने प्रथम, भावना कुमारी ने द्वितीय, वैशाली कुमारी ने तृतीय, आस्था विश्वकर्मा ने चतुर्थ औरअंशु यादव ने पंचम स्थान प्राप्त किया जिन्हें समाजसेवी गुलाब चंद्र त्रिपाठी एवम विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना गुप्ता, सहयोगी शिक्षिका विभा सिंह, वंदना जायसवार और अलखनंदा देवी द्वारा माला पहनाकर, छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु नकद राशि भेंट की गई।पेंटिग प्रतियोगिता में समाजसेवी गुलाब चंद्र त्रिपाठी,प्राथमिक विद्यालय चक्का की प्रधानाध्यापिका अर्चना गुप्ता, सहयोगी शिक्षक अरुण कुमार सिंह,अशोक कुमार विश्वकर्मा, रामप्रवेश चौबे ,आलोक कुमार यादव,विभा सिंह,वंदना जायसवार,अलखनंदा देवी, आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण एवम विद्यार्थी मौजूद थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News