संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी । तुलसी घाट पर गंगा समग्र काशी जिला द्वारा गंगा दशहरा के पावन पर्व पर घाट की सफाई,पुजन अर्चन एवं जलपरी पर संगोष्ठी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि नागेन्द्र कुमार द्विवेदी,विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश सिंह एवं कार्य क्रम की अध्यक्षता अमिताभ उपाध्याय राष्ट्रीय गंगा आश्रित आयाम प्रमुख का उद्बोधन हुआ।कार्यक्रम में भाग संयोजक दिवाकर द्विवेदी,जिला संरक्षक रणदीप सिंह,जिला संयोजक चन्द्र प्रकाश दूबे,सहसंयोजक राजनरायन पटेल,भानु भूषण पांडेय गंगा आश्रित आयाम प्रमुख,खंड संयोजक जय प्रकाश दूबे,व महेंद्र यादव, वृक्षारोपण आयाम प्रमुख भगतसिंह यादव,अम्बरीष उपाध्याय तालाब आयाम प्रमुख,मोहन पटेल,श्री राम सोनी,अवधेश उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय दिवाकर जी द्वारा मां गंगा और उनकी सहायक नदियों की अविरलता और निर्मलता के लिए सबको संकल्प दिलाया गया। संगठन के विस्तार के लिए सभी आयामों की टोली का गठन व जनजागरण और जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए जन सहभागिता द्वारा कार्य करने का आव्हान किया। धन्यवाद कपिन्द़ तिवारी व कार्यक्रम का संचालन चन्द्र प्रकाश दूबे जिला संयोजक गंगा समग्र काशी द्वारा किया गया।