संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
U P इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है और कई जिलों में तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच गया है। हीट स्ट्रोक से UP के 4 जिलों में 16 लोगों की मौत हो गई है। कानपुर में 8, महोबा में 5, हमीरपुर में 2 और कानपुर देहात में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा बांदा में गर्मी की वजह से तमाम मछलियां मर गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मई से आंधी-पानी का दौर शुरू होगा। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।