संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी बड़ागाँव थाना क्षेत्र के हरहुआ के दुनियापुर हथिवार मार्ग पर स्कूल जा रही कक्षा सात की 12 वर्षीय छात्रा की ट्रक से कुचलकर कर मौत*ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से हुआ फरार, ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर किया चक्का जाम।सड़क किनारे हर घर नल योजना की खोदकर छोड़ी गई नाली बनी मौत का कारण
घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला सुचना पर पहुंची पुलिस को घंटों ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा इस दौरान एक घंटे तक उस मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस के काफी समझाने बुझाने और उचित मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर परिजनों और ग्रामीणों ने लाश को पुलिस के हवाले किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई कर रही है।