संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* क्षेत्र के अषाढ़ गांव निवासी अमित पाल ने भारतीय खेल संघ द्वारा आयोजित 15 वीं नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। उक्त प्रतियोगिता दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रयागराज उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई थी। 8 सितंबर 2024 को आयोजित उक्त प्रतियोगिता में देश-विदेश के धवाकों ने हिस्सा लिया था। वाराणसी जिले के इकलौती पार्टिसिपेट रखने वाले अमित पाल ने 400 मीटर की दौड़ में सीनियर वर्क गोल्ड मेडल जीत कर अपने नाम किया था।सोमवार को मेडल के साथ जब अमित गांव पहुंचा तो अधिवक्ता धीरज सिंह के नेतृत्व में दर्जनों युवको ने माला-फूल पहनकर व मिठाई खिलाकर अमित का जोरदार स्वागत किया।वही अधिवक्ता धीरज सिंह ने कहां की गांव का एक नव युवक आगे बढ़ रहा है हम सभी इस बात की बहुत खुशी है।इस दौरान स्वागत करने वालो में रौनक सिंह, विशाल यादव, निहाल सेठ, विकाश पाल, संदीप यादव, किसन पाल, शुभम पाल, भगेल, अमित, पवन यादव, पंकज बिंद, गोलू बिंद समेत आदि लोग मौजूद रहे।