संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे,अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सहायता से मु0अ0सं0-0296/2022 धारा 147/420/406/504/506 IPC व 3 (1) (द), 3 (1)च, 3 ( 2 ) 5A SC / ST ACT से सम्बन्धित 01 नफ़र वारण्टी अभियुक्त सुरेन्द्र राजभर पुत्र कौलेश्वर राजभर निवासी पैगेम्बरपुर पंचकोशी थाना सारनाथ वाराणसी को दिनांक 21.04.2023 को समय करीब 22.00 बजे पैगेम्बरपुर पंचकोशी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 धर्मपाल सिंह,उ0नि0 आदित्य सिंह,हे0का0 अरबिन्द कुमार थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।