UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मानव श्रृंखला के द्वारा दिया गया मानवाधिकार दिवस का संदेश* 

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*चोलापुर* चोलापुर बाजार में मानवधिकार दिवस के अवसर पर संविधान से समाधान विषय पर सभा किया गया जिसमे 25 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर तक महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े पर प्रकाश डालते हुए महिला हिंसा, महिला अधिकार, तथा मानवधिकार पर चर्चा करते हुए बताया गया कि हिंसा को रोकना होगा तो समाज को आगे आना होगा लैगिंग हिंसा और भेदभाव को मिटाना होगा तथा मानव अधिकार की रक्षा हेतु स्वयं में परिवर्तन लाना होगा एक दूसरे को मानवाधिकार के प्रति सचेत करना होगा साथ ही संविधान आधारित समाज बनाने की दिशा में स्वयं में बदलाव लाना होगा समाज को भी उसी दिशा में जागरूक करना होगा कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज कुमार लोक समिति अध्यक्ष चोलापुर के द्वारा किया गया धन्यवाद ज्ञापन नूरजहां महिला चेतना समिति ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा किया गया जिसमे फातिमा ,रुकसाना, सीमा,सूबेदार, संतारा , रंजना, समेत दर्जनों गांव से सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही ।कार्यक्रम का आयोजन लोक चेतना समिति चिरईगांव वाराणसी व सहयोग संस्था लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News