संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा घटनाओं के अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-191/2023 धारा 302/201 भादवि का सफल अनावरण करते हुए हत्या की घटना कारित करने वाले मृतक के पुत्र, पत्नी व साले को आज दिनांक 12.09.2023 समय समय करीब 10.45 बजे स्थान पलहीपट्टी चौराहे से आगे बाबाबा मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा आलाकत्ल चारा मशीन गडासा व लोहे का राड बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण अभिषेक दूबे, सरोजा देवी व ताड़क से हत्या करने का कारण पूछा गया तो उन्होने बताया की रामधनी दूबे हम लोगो के मना करने के बाद भी झाड फूक का काम करते थे तथा और आस पास के महिलाओ के आने पर उनके ऊपर बुरी नजर रखते थे जिससे महिलाये आना बन्द कर दी तथा रोज गांजा पीते थे और अपनी स्वयं की लडकियों के साथ सम्बन्ध बनाये है तथा सबसे छोटी लड़की जिसकी उम्र अभी 16 वर्ष है उसके साथ भी सम्बन्ध बनाने की कोशिश करते थे हम लोग कई बार उनको समझाने का प्रयास किये किन्तु मानने को तैयार नहीं होते थे घटना के दिन भी छोटी लड़की के साथ गलत कार्य करने का प्रयास किये तो हम लोगो ने आजिज आकर योजना के तहत राड लगे गड़ासा से रात्रि के समय जब वह गांजा पीकर सो गये तो हम लोगो ने उनके कमरे मे गये और तारकेश्वर उर्फ पिन्टू ने उनकी गर्दन को काट कर उनकी हत्या कर दिये और हम लोगो ने राड व गडासा को ले जाकर गाँव के ही पोखरे में फेक दिया व पुलिस को गुमराह करने के लिये खुद ही मुकदमा जाकर लिखा दिये व शक दूसरे पर जाहिर कर दिये जिससे पुलिस हम लोगो पर शक न करें।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक परमहंस गुप्ता,व0उ0नि0 सुधीर कुमार त्रिपाठी,उ0नि0 राहुल मौर्या,उ0नि0 उदयनारायण यादव,हे0का0 रामजी यादव,हे0का0 अवधराज यादव,हे0का0 संजीव कुमार सिंह,म0का0 रेखा सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।