संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व विकसित भारत के अमृत काल में- सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अजगरा विधान सभा के हरहुआ मण्डल में 'विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका' व केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियो पर जनसभा का आयोजन हरहुआ क्षेत्र के धनेसरी खेल मैदान में आयोजित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम व अन्य वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार में गरीबो की सेवा,वंचितों का सम्मान, किसानों का कल्याण ,पर्यावरण व सतत विकास,मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाने,नारी शक्ति के लिए नई गति, सस्ती सुलभ स्वास्थ्य योजनाएं जन जन तक पहुंचाने, नई टेक्नालॉजी का विकास, विरासत और विकास,व्यापार सुगमता ,इंफ्रास्ट्रक्चर सड़कों का जाल, राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति,भारत एक वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बन रही है।
वहीं भारत की अमृत पीढ़ी सशक्त हो रही है। 2047 तक भारत पूर्ण रूप से विकसित देश सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ बनेगी।
उपस्थित लोगों के साथ कार्यकर्ताओ से विकसित भारत 2047 संकल्प को पूर्ण करने की शपथ सभी नागरिकों को दिलाया गया।
जनसभा में प्रमुख रूप से जिलामहामंत्री संजय सोनकर, जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ,हरहुआ मण्डल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा'अजय' जिला मंत्री युवा मोर्चा पंकज तिवारी, उपाध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह,महामंत्री अनिल पांडेय,उपाध्यक्ष अपरबल सिंह, पूजा सेठ, जय कुशवाहा, मनोज पटेल, मंत्री सोनाली पांडेय,पंकज मौर्य, चंदन पाल, उत्सव सिंह,विष्णु सागर गुप्ता,अरुण तिवारी,प्रिया सिंह,हिमांशु पांडेय,,नवीन चौबे ,शिवबालक पटेल सहित हरहुआ मण्डल के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम के संयोजक शिवबालक पटेल, हरहुआ मण्डल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा 'अजय'ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया।