पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर केराकत।श्री रामलीला समिति केराकत के तत्वावधान में बुधवार को रावण दहन के साथ ही ऐतिहासिक मेला सकुशल संपन्न हो गया स्टेशन रोड स्थित नार्मल स्कूल के मैदान में रावण का पुतला खड़ा किया गया था।मेले की भीड़ से कोतवाली,सिहौल और कोतवाली चौराहे पर जाम जैसी स्थिति हो गयो थी।
सिहाली ,और नरहन से रूट डायवर्सन के चलते मुख्य बाजार भी जाम हो गया था।
सी ओ अजीत कुमार रजक,कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी सिंह,कस्बा चौकी प्रभारी धनुषधारी पाण्डेय अपने अन्य सहयोगियों के साथ व्यवस्था चाक चौबंद करने में लगातार लगे रहे।