UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना चोलापुर में पुलिस-प्रेस समन्वय बैठक आयोजित

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। थाना चोलापुर परिसर में प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम की अध्यक्षता में क्षेत्र के समस्त सम्मानित पत्रकार बंधुओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना,शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा पुलिस और प्रेस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने पत्रकारों से निष्पक्ष एवं सकारात्मक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस और पत्रकारिता दोनों ही समाज हित में कार्य करते हैं,इसलिए आपसी संवाद एवं सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव रखे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा पुलिस-प्रेस संबंधों को और मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की गई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News