विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी अंतर्गत हौसले बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने लूट के बाद युवको पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी संजोग अच्छा की दोनों की हालत खतरे से बाहर हैं घटना को लेकर चोलापुर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज कैमरे को खंगाल रही है गंभीर रूप से घायल युवकों को ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया चोलापुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव के रहने वाले दिनेश यादव और पारस यादव अपनी बाइक से चंदवक की तरफ से रात्रि को लौट रहे थे दानगंज जौनपुर बॉर्डर के समीप एक चाय की दुकान रात्रि की चाय पी चाय पीने के बाद दोनों युवकों अपने बाइक से घर लौट रहे थे तभी पीछे से नकाबपोश दो बदमाश युवकों ने पीछा किया दानगंज महमूदपुर बॉर्डर बाईपास पर आने के बाद बदमाशों ने ओवरटेक करके दिनेश यादव पारस यादव के बाइक रोक ली इसके बाद दिनेश यादव के सर पर असलहा सटाकर हुए मोबाइल व ₹10000 लूट ली पारस यादव के पास मोबाइल लेने का प्रयास किया जिस पर पारस यादव ने बदमाशों से दो-दो हाथ किया और हाथापाई में होने लगी जिसमें बदमाशों के द्वारा असलहा निकालकर दिनेश यादव पारस यादव को प्राणघातक हमला करते हुए पैर पर गोली चला दी जिसमें दिनेश घायल हो गए घटना के बाद बदमाशों ने मौके से भाग निकले किसी प्रकार परिजनों को सूचना दी और मौके पर चोलापुर पुलिस पहुंची दिनेश यादव पारस यादव को जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया दिनेश यादव और पारस यादव को पैर में गोली लगी ।