संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। दानगंज क्षेत्र के उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्रो ने 12 वी स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता मे दस स्वर्ण पदक सहित कुल 15 मेडल जीते प्रतियोगिता मुगलसराय स्थित एक निजी विधालय मे आयोजित 2-3 दिसम्बर को थी।मुगलसराय सराय मे आयोजित विक्रम सिंह मेमोरियल 12 वी स्टेट चैंपियनशिप मे वाराणसी,मऊ,आजमगढ,बलिया,चन्द्रौली सहित एक दर्जन से अधिक जनपद के सैकडो खिलाडीओ ने भाग लिया। कोच दिनेश मौर्या के नेतृत्व में गोल्ड मेडल वीर मौर्या,सानिध्य बरनवाल,देवांस सिंह,मौसम यादव,पवन कुमार यादव,यश मौर्या,यथार्थ रघुवंशी,अनन मौर्या सहित दस तथा सिल्वर मेडल कुलदीप यादव,रूद्र यादव सहित कुल चार तथा ब्रांच शाश्वत रघुवंशी जीते,पदक विजेताओ का चयन नेशनल चैंपियनशिप कलकत्ता के लिए हुआ है .
.