संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन उ0प0 डीएम वाराणसी के निर्देशन के क्रम में संजय प्रताप सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य)।।/अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन वाराणसी द्वारा गठित सचल दल द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित के नेतृत्व में आम जन को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य से बुधवार को31 खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण किया गया। 10 छापामार कार्यवाही में गुलाब जामुन,चमचम,काजू,बर्फी,पेड़ा दूध,सरसो तेल,बेसन,पनीर,खोया,छेना,मिठाई,नमकीन,किशमिश,अरहर दाल,रिफाइंड राईस ब्रान ऑयल,बर्फी,दही सहित कुल 13 नमूने गुणवत्ता जांच के लिए गए। कोल्ड स्टोरेज में संग्रहित 560 बोतल पकड़ी गई लगभग 7840 रुपये का सीज किया गया।राजातालाब,कचनार भवानीपुर,रामकटोरा,पांडेयपुर शिवपुर नगवा,गोबिंदपुर,रोहनियां,चांदपुर,बड़ागाँव,दीनदयालपुर,चौकाघाट,दोषिपुरा व तिलभांडेश्वर स्थानों पर सचल दस्ते ने छापेमारी की।उक्त छापामार कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह,अवनीश कुमार सिंह,गोविंद यादव,रजनीश कुमार,राजू पाल विजय बहादुर,सम्राट श्रीवास्तव,सुप्रिया सिंह,नितिका केशरी,रीता,शितकुमार सिंह,सरोज कुमार,राजकुमार यादव,जयहिंद,राजेश कुमार,नीरज व आदित्य विक्रम शामिल रहे। सैम्पलिंग के दौरान व्यापारियों में घबराहट से प्रतिष्ठान व दुकानें तक बंद रखी गई थीं। नमूनों के परिणाम प्राप्त के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।