संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी काशी मंदिरों का शहर है, गलियों का शहर है और कलाकारों के लिए तो तीर्थ स्थली है मां गंगा ने काशी को जिस तरीके से सजाया और संवारा है वह अपने आप में दृष्टांत है।गंगा तट पर कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर अभिभूत होते हैं ऐसी अद्भुत नगरी काशी मे आज10/01/ 2024 सुबह ए बनारस आनंद कानन के तत्वावधान में आयोजित घाट संध्या में रुद्राक्षी फाउंडेशन की तरफ से बनारस का युवा कलाकार श्री सौरभ दास ने कथक नृत्य की प्रस्तुति का शुभारंभ अर्धनारीश्वर तत्पश्चात शिव पंचाक्षर, पारम्परिक कथक एवम समापन श्री राम स्तुति से करके दर्शक गण को अह्लादित किया।कलाकार को प्रमाण पत्र एवम आशीर्वचन श्री अनिल सिंह( क्षेत्रीय निदेशक एवं उपनिदेशक एनआईओएस प्रयागराज शिक्षा विभाग भारत सरकार )श्री अमूल्य सिन्हा (अभिनव विचार मंच के अध्यक्ष एवं समाजसेवी) श्री नुरुल शेख( उपाध्यक्ष अभिनव विचार मंच) ने प्रदान किया।
धन्यवाद ज्ञापन श्री श्याम कुमार केशरी ने किया।कार्यक्रम की परिकल्पना एवं संयोजन सुबह ए बनारस सचिव एवं संस्थापक डॉ रत्नेश वर्मा जी का है।सीमा केशरी ने सफल संचालन कर महोत्सव की महत्ता से अवगत कराया। इस अवसर पर श्री राय किशोर चौधरी, श्री रामेश्वर तिवारी, शिक्षक श्री सुजीत ठाकुर सहित भारी संख्या में दर्शक गण उपस्थिति रहे।