UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जेसी आई शाहगंज सिटी जूनियर जेसी विंग ने ‘द ड्रीमर’स कैनवास’ से बच्चों को दी रचनात्मक उड़ान

Updated on: 17 June, 2026

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रंगों के माध्यम से सपनों को मिली नई पहचान

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर शाहगंज जेसी शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग द्वारा ‘द ड्रीमर’स कैनवास – ड्रॉ योर ड्रीम्स, कलर योर विज़न कार्यक्रम का सफल आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में किया गया। इस रचनात्मक पहल का उद्देश्य बच्चों की कल्पनाशक्ति को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आत्म-अभिव्यक्ति का सशक्त मंच प्रदान करना रहा।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शिक्षा, समाज, प्रकृति एवं अपने भविष्य से जुड़े विषयों पर आकर्षक एवं भावपूर्ण चित्र बनाकर अपनी सोच और सपनों को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उतारा। बच्चों की कलात्मक प्रतिभा और आत्मविश्वास देखकर सभी उपस्थित जन प्रभावित नजर आए।कार्यक्रम में जेसी शाहगंज सिटी के अध्यक्ष विवेक सोनी, जूनियर जेसी सचिव दुर्गेश चौरसिया, जूनियर जेसी कोषाध्यक्ष आयुष कसेरा, कार्यक्रम संयोजक सुजल मोदनवाल, ऋषि अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरि, विनायक अग्रहरि , दीपक सिंह तथा पूर्व अध्यक्ष सौरभ सेठ की गरिमामयी उपस्थिति रही इस अवसर पर वार्डन एकता नीलम ने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनमें नवाचार, सकारात्मक सोच एवं रचनात्मक दृष्टिकोण का विकास करते हैं। जूनियर जेसी सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया वार्डन एकता नीलम ने जेसी शाहगंज सिटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं दी गईं तथा इस यादगार अवसर को कैमरे में कैद करने के लिए सामूहिक फोटो लिया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में कस्तूरबा विद्यालय की किरण मौर्य अल्पना सिंह, प्रियंका सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आयोजित ‘द ड्रीमर’स कैनवास’ कार्यक्रम के दौरान अपने आर्टवर्क के साथ बच्चे, जेसी शाहगंज सिटी जूनियर जेसी विंग के पदाधिकारी, सदस्य एवं विद्यालय स्टाफ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News