संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
*हरहुआ।* शिक्षण अवधि में छात्र -छात्राएं अच्छे अंकों से पास होने के लिए दिन -रात पढ़ाई करते हैं ,उनका लक्ष्य अच्छे अंकों की तरफ रहता है। शिक्षण अवधि में संस्कार नहीं बल्कि विनम्रता का भाव ग्रहण करते है। इस अवधि में ही बच्चों को अपने कैरियर के प्रति आज सोचना जरूरी है कि पढ़ाई बाद हमें रोजगार के लिए भटकना न पड़े।
उक्त बातें जे0पी0 महिला महाविद्यालय अटेसुआ मुर्दहा में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि डॉ0 अजय कुमार गौतम असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।
अन्य प्रमुख वक्ताओं में मो0 इरफान कुरैशी कार्यक्रम काउंसलर (वार्तालाप) ,कार्यक्रम प्रभारी मदन लाल ने बच्चों को रोजगार के सन्दर्भो सहित उसके अवसर,संभावनाओं की जानकारी दी।
बच्चों ने कई सदर्भो (रोजगार) से जुड़ी समस्याओं और उसके निदान तथा सुलभ संसाधनों की जानकारी के लिए प्रश्न खड़े किए जिसके निदान और सम्भावनाओ की जानकारी कुशल वक्ताओं ने दी।
कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में धन्यवाद डॉ0 राम प्रकाश भाष्कर व महाविद्यालय के प्रबंधक जवाहिर पटेल ने दी। उक्त अवसर पर डॉ0 महेंद्र प्रसाद पटेल , वीरेंद्र पटेल व सुरेंद्र पटेल समेत महाविद्यालय के शिक्षक , अभिभावक , ज़माजसेवी,जनप्रतिनिधि व छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।