UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 मुख्यमंत्री ने वाराणसी में रोपवे परियोजना का लिया जायजा

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी, 29 अगस्त।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान शुक्रवार देर शाम कैंट रेलवे स्टेशन स्थित रोपवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने रोपवे परियोजना का निरीक्षण किया और अधिकारियों से इसकी प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्टेशन का नक्शा देखा और कार्य की बारीकियों पर चर्चा की।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि सितंबर के अंतिम सप्ताह तक यानी 30 सितंबर तक रोपवे का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कैंट से लेकर रथयात्रा तक रोपवे सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में संभावना है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह से बनारस वासियों का लंबे समय से इंतजार खत्म हो जाएगा और उन्हें इस आधुनिक सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

वाराणसी रोपवे परियोजना के शुरू होने से कैंट से रथयात्रा तक आवागमन और सुगम हो जाएगा। इससे न केवल स्थानीय लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी बल्कि पर्यटकों को भी काशी दर्शन के दौरान बड़ी राहत होगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News