विवेक राय की खास रिपोर्ट
*मिर्जामुराद।* क्षेत्र के खजुरी गांव के सामने हाईवे पर गुरुवार सुबह प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहे बाइक सवार दंपति को ऑटो ने टक्कर मार दी। बाइक सवार विंध्याचल (मिर्जापुर) निवासी अनिल मोदनवाल (50 वर्ष), उनकी पत्नी अर्चना उम्र (46) वर्ष घायल हो गईं।ग्रामीणों की मदद से घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, चालक ऑटो लेकर भाग गया।