UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

डॉ0 अम्बेडकर ने हमेशा असमानताओं के खिलाफ संघर्ष किया*: विधायक त्रिभुवन राम

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।* डॉ0 भीमराव आंबेडकर ने हमेशा असमानताओं के खिलाफ संघर्ष किया। भारत के सर्वांगीण विकास में भारतीय संविधान 140 करोड़ की आबादी को एक देश के रूप में जोड़े रखा है।

 डॉ0 भीमराव आंबेडकर का जीवन ,संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को आज देश याद कर रहा है।

 हम समानता ,न्याय,शिक्षा और शिक्षित बनो,संगठित रहो, संघर्ष करो के उनके आदर्शों को याद कर एक समतामूलक भारत बनाने का संकल्प लेते रहे हैं।

        उक्त बातें अजगरा विधान सभा के विधायक त्रिभुवन राम ने हरहुआ ब्लाक के रामगांव में बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर के मूर्ति के अनावरण के बाद अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।

    विधायक के साथ सैकडों ग्रामीणों ने 'जब तक सूरज चांद रहेगा -बाबा तेरा नाम रहेगा, भारतय संविधान जिंदाबाद,जिंदाबाद, बाबा साहब अमर रहे,अमर रहे के नारे लगाकर बाबा साहब के आदर्शों को स्वीकारा और याद किया। गर्मजोशी के साथ ग्रामीणों ने विधायक पर पुष्प वर्षा कर गाजे -बाजे के साथ सम्मानित किया। रामगांव में खुशहाली का माहौल देखने को मिला।

 अनावरण समारोह कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामप्रकाश सिंह 'बीरू' जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा वाराणसी,मनीष पटेल प्रधान रामगांव,राणा चौहान,सुमंत जी,विजय राजभर ,मोहन बाबू, डी के सिंह,मनोज मानव,सूरज चौधरी,विशाल चौधरी,सुनील बौद्ध,तथा ग्राम सभा के माताएं बहने व सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News