संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। प्रभारी निरीक्षक राज बहादुर मौर्य के नेतृत्व में पर्यटक पुलिस लगातार बेहतर कार्य कर रही है। अभय प्रकाश मौर्या निवासी- लोहता जनपद वाराणसी सपरिवार सारनाथ घुमने आये थे,सारनाथ भ्रमण के दौरान उनका बैग कहीं गुम हो गया जिसकी सूचना उनके द्वारा पर्यटक पुलिस महिला कांस्टेबल गुड़िया दुबे को गई । उक्त सूचना पर पर्यटक पुलिस महिला कांस्टेबल गुड़िया दुबे,महिला कांस्टेबल वंदना के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बैग खोजकर अभय प्रकाश
मौर्या को सुपुर्द किया गया,जिनके द्वारा बैग पुनः प्राप्त कर पर्यटक पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।