पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोल्हनामऊ गांव निवासी इंद्रेश सिंह की पत्नी प्रिया सिंह उम्र 32 वर्ष गुरुवार सुबह अपने कमरे में सो रही थी। जब उसका दरवाजा देर तक नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा पर पहुंच कर आवाज़ लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने किसी तरह कुण्डी तोड़कर दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो मृत्यु लास पड़ी हुई मिली। आनन फानन में सामुदायिक केंद्र सुजानगंज ले आए। देखते ही डाक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतिका के पिता जय कुमार सिंह निवासी तिवरान थाना नेवढ़िया लखनऊ जा रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए. बिटिया को मृत्यु देखकर फफक फफक कर रोने लगे। उन्होंने लिखित तहरीर देकर परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। रात में ही सास से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हुई थी। यह जानकारी मुझे फोन से बताई थी। सूचना पर थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर लास को पोस्टमार्टम भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।सास आभा सिंह उम्र 56 वर्ष ससुर राम अकबाल उम्र 57 वर्ष रोजी रोटी के सिलसिले से बाहर रहते हैं।इस घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतिका के पिता की तहरीर पर सास, ससुर, और पति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।