UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विश्व पर्यावरण दिवस पर 694 पंचायत भवनों में 2,92,000 पौधे रोपित किए गए

Updated on: 06 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद वाराणसी में ग्राम्य विकास विभाग, पंचायत राज विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा जनपद की समस्त 694 ग्राम पंचायत में पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 2,92,000 पौधे रोपित किए गए। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जनता द्वारा भागीदारी की गई। विकासखण्ड बड़ागांव की ग्राम पंचायत सगुनहा में जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह मंत्री पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश विभाग सरकार द्वारा पौधारोपण किया गया। पिण्डरा विधायक अवधेश सिंह भी उपस्थित रहे। विकासखंड काशी विद्यापीठ की ग्राम पंचायत अमराखैरा चक मे राज्य मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग उत्तर प्रदेश हंसराज विश्वकर्मा द्वारा पौधरोपण किया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड काशी विद्यापीठ की ग्राम पंचायत घाटमपुर में रोहनिया विधायक डा.डॉक्टर सुनील पटेल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ ही जनपद के सभी विकासखण्डो में अन्य जनप्रतिनिधियों व प्रमुखगणों आदि द्वारा पौधारोपण किया गया। वन विभाग द्वारा सभी विभागों को वृक्षारोपण हेतु नि:शुल्क पौधे प्रदान किए गए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News