UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल और शोभा एजुकेशनल ट्रस्ट की अनूठी पहल*

Updated on: 23 July, 2026

 

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

 

जौनपुर जरूरतमंदों को नई दृष्टि देने के उद्देश्य से आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी और शोभा एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 4 सितंबर को एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सर्वेश्वरी महाविद्यालय, कमरुद्दीनपुर (शिव मंदिर के पास) में आयोजित होगा। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. परमेन्द्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि शिविर में विशेष रूप से गरीब और वंचित वर्ग के मरीजों की आँखों की जाँच बिल्कुल मुफ्त की जाएगी। साथ ही, मोतियाबिंद जैसी गंभीर समस्याओं से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन भी निःशुल्क किया जाएगा।डॉ. भारत सिंह ने जानकारी दी कि ऑपरेशन के साथ-साथ मरीजों को अस्पताल में ठहरने, भोजन, और आने-जाने की संपूर्ण व्यवस्था भी राज शंकर आई हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर की तैयारियों के दौरान आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भारत सिंह का स्वागत कांग्रेस इंडिया ओवरसीज़ चैयरमैन अनिल सिंह, जिला मंत्री जयेश सिंह, इन्फिनिटी कॉलेज के डायरेक्टर मनीष सिंह, राजकपूर पटेल और संदीप सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने माल्यार्पण और अंग वस्त्र भेंट करके किया। सभी ने इस जनकल्याणकारी कदम की सराहना की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।गाँव-गाँव में जागरूकता और उत्साह कमरुद्दीनपुर और आसपास के गाँवों के लोगों में इस नेत्र शिविर को लेकर जबरदस्त उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि यह आयोजन उन लोगों के लिए एक वरदान साबित होगा, जो आर्थिक तंगी के चलते वर्षों से इलाज नहीं करा पाए।

शिविर विवरण तारीख: 4 सितंबर 2025स्थान: सर्वेश्वरी महाविद्यालय, कमरुद्दीनपुर (शिव मंदिर के पास), जौनपुर समय: प्रातः 10:00 बजे सेसेवाएँ: नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद ऑपरेशन, दवाएँ, ठहरने, भोजन व परिवहन - सभी निःशुल्क रोशनी बांटिए, ज़िंदगी बदलिए"यह शिविर न केवल आँखों की रौशनी लौटाएगा, बल्कि अंधेरे में जी रहे सैकड़ों लोगों के जीवन में नई उम्मीदें भी जगाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News