UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा 02 नफर शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की कुल 03 अदद मोटर साइकिल बरामद*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-310/23 धारा 379/411/413/414/420/467/468/471 भादवि व मु0अ0सं0-343/23 धारा 379/411/413/413 भादवि थाना मण्डुवाडीह से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. संजय मौर्या उर्फ साजन पुत्र बसन्त लाल मौर्या निवासी मीरानगर कालोनी (कन्दवा थाना मंडुवाडीह वाराणसी व 2. अभिषेक मसीह पुत्र राजन मसीह निवासी डी 59/79-1-K-2 इसाई कब्रिस्तान शिवपुरवा थाना सिगरा जिला वाराणसी को एफसीआई गेट के पास रेलवे लाइन पार चार दिवारी के पास मण्डुवाडीह वाराणसी से आज दिनांक 18.11.23 को समय करीब 07.20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से व निशानदेही पर चोरी की कुल 03 अदद मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।विवरण पूछताछ- अभियुक्त संजय मौर्या उर्फ साजन ने पूछताछ करने पर बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे मैं अपने साथी अभिषेक मसीह के साथ मिल कर करीब 4-5 दिन पहले कंचन नगर कालोनी BLW से चोरी किया था और पकड़े जाने के डर से इसका नम्बर प्लेट निकाल कर फेक दिया था। हम दोनो ने और भी मोटरसाइकिल चोरी किया है जो मेरे साथी अभिषेक मसीह के घर पर हमने छिपा कर रखा है।अभियुक्त अभिषेक मसीह ने पूछताछ करने पर बताया कि मै और संजय मौर्या दोनो मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते है और दो मोटरसाइकिल मेरे घर के अन्दर है, जिसे बेचने के लिए हम लोग छिपाकर रखे है। एक मोटरसाइकिल HF DELUXE रजिस्ट्रेशन नम्बर UP62AD4525 व चेचिस नम्बर MBLHAR235H9E26773 वास्तविक रजिस्ट्रेशन नम्बर UP65CU0412 को डेढ़ माह पहले इस मोटरसाइकिल को हम लोगो ने मीरा नगर कालोनी कन्दवा मडुआडीह से चुराया था और पकड़े जाने के भय से इसका नम्बर प्लेट बदल दिये थे तथा तीसरी मोटरसाइकिल बिना नम्बर कि सुपर स्पेलेण्डर बरंग काली जिसका चेचिस नम्बर MBLJA0SEME9C12026 को हम दोनो बहुत पहले चोरी किये थे। स्थान समय याद नहीं हैं। हम लोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु मोटरसाइकिल चुराते है और बेचते है तथा जो मिलता है उसका आधा-आधा आपस मे बाट लेते है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News