संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
रामनगर भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामनगर की आवश्यक बैठक आज दिनांक 15/06/2024 दिन शनिवार शाम 5 बजे मॉर्डन मैरेज लान पुराना रामनगर मे मण्डल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के अध्यक्षता मे आहूत की गई जिसके मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष आदरणीय श्री विद्या सागर राय जी रहे जिसमे महानगर अध्यक्ष जी ने आदरणीय प्रधानमंत्री जी के काशी प्रथम आगमन पर जोरदार तैयारी पर बल देते हुए कहा माननीय मोदी जी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास’ के आदर्श वाक्य से प्रेरित होकर, श्री मोदी ने शासन व्यवस्था में एक ऐसे बदलाव की शुरुआत की और समावेशी, विकासोन्मुख और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री ने अंत्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं और पहल का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के लिए स्पीड और स्केल पर काम किया है l बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता मण्डल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह लल्लन सोनकर मनोज यादव अभिषेक पटेल सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव सुनील गुप्ता भूपेंद्र साहू पंकज भाई संजय बाल्मिकी कंचन निषाद अविनाश चौहान आशीष चौहान रघुराज रंजय सिंह वीरेंद्र तिवारी जवाहिर यादव देवेंद्र प्रताप सिंह भास्कर मिश्रा भईया लाल सोनकर दीपक चौहान मनोज मौर्या दीपक सेठ उपस्थित थे।