UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

ईट भट्ठा संचालकों ने एक बैठक कर संगठन के मजबूती पर प्रकाश डाला

Updated on: 23 July, 2026

संप्रदाय पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 

 हरहुआ । ईंट निर्माता एसोसिएशन वाराणसी के बैनर तले संघ के पदाधिकारियों व भट्ठा संचालकों की एक बैठक अतेसुवा में शनिवार को की गयी जिसमें भट्ठा संचालकों ने कहा कि प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा ईंट भट्ठा संचालकों को अकारण परेशान न करने की राहत देने पर बधाई देते हुए कहा कि हम लोगों के पास जीएसटी, जिला पंचायत की रजिस्ट्रेशन है।उसके बाद प्रदूषण का लाइसेंस क्यों नहीं दिया जा रहा है। बैठा संचालक को प्रशासन कही से प्रताड़ित करता है तो संघ कंधा से कंधा मिलाकर भट्ठा संचालकों की लड़ाई लड़ने का काम करेगा। वही बटसन के अध्यक्ष हरिमोहन सिंह उर्फ मुन्ना ने कहा कि सभी भट्ठा संचालक समय से अपना रॉयल्टी, जिला पंचायत को जीएसटी जमा कर दें ताकि उनकी लड़ाई हम लोग इमानदारी से लड़ सके।भट्ठा संचालकों ने सर्वप्रथम भारतीय नव वर्ष मनाने के बाद भट्ठा संचालन में आ रही दिक्कतों सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की गयी।

बैठक में हरिशंकर सिंह (अध्यक्ष), आलोक पाण्डेय, सतेंद्र यादव सत्या,रविंद्र उपाध्याय, बच्चाराम, उमेश यादव,प्रवीण कुमार हरिओम सिंह,अभय नाथ सिंह,घनश्याम सिंह यादव,

 हेमंत कुमार सिंह,अजीत सिंह, अरविंद कुमार सिंह, गुंजन जायसवाल, राहुल कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, विपिन सिंह, राधेश्याम यादव, कृष्ण प्रताप यादव, देवेंद्र यादव, अजीत सिंह, हर्ष सिंह, अजय यादव, मनोज जायसवाल, हेमंत कुमार सिंह, उमेश सिंह, राजेश जायसवाल, सुनील यादव सहित आदि प्रमुख लोग शामिल थे। फोटो

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News