UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के जन जागरूकता हेतु निकली मशाल रैली वाराणसी पहुची*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के जन जागरूकता अभियान के लिए निकली मशाल रैली बुधवार को गाजीपुर के रास्ते वाराणसी के कैथी पहुंचा। जहां पर जिलाधिकारी एस. राजलिंगम एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने रैली का स्वागत किया। इसी तरह चौबेपुर के डालिम्स सनबीम स्कूल के डायरेक्टर शुभम मिश्रा ने भी विद्यालय के बच्चों के साथ भव्य स्वागत किया। वही कैथी टोल प्लाजा क्षेत्र से हजारों लोगों ने माला बनाकर बाबा मारकंडे महादेव का जयघोष करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।बताते चले कि खेलो इण्डिया युनिवर्सिटी गेम्स-2022 के तृतीय संस्करण का प्रदेश में पहली बार जनपद लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, गोरखपुर में खेलो इण्डिया युनिवर्सिटी गेम्स-2022 के तृतीय संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु 04 मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ-साथ अलग-अलग दिशाओं में 05 मई को इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान लखनऊ से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मसाल प्रज्जवलित कर रवाना की गयी हैं। इस मौके पर तरुण रुपानी, दिलीप सिंह, नेशनल बॉक्सिंग कोच, उ.प्र. सूचना निदेशक वाराणसी, सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News