संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अलीम हाशमी की रिपोर्ट
चन्दौली पीडीडीयू नगर भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा समिति के केंद्र कार्यालय पर आदिवासी कल्याण समिति के साथ आदिवासी सम्मेलन के आयोजन पर एक बैठक का आयोजन किया गया।ज्ञातव्य है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित आर्य समाज मंदिर के सभागार में दिनांक 17 दिसंबर 2023 को आदिवासी सम्मेलन का आयोजन दोनों समितियां के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है सम्मेलन के प्रबोधन के लिए वर्तमान परिस्थितियों में जनजातीय समाज का सर्वगीण विकास और चुनौतियां विषय का चयन किया गया सम्मेलन के आयोजन व्यवस्था पर निर्णय लिया गया इस कार्यक्रम पर अगली बैठक 15 दिसंबर को भी आयोजित की जाएगी। अध्यक्षता डॉ उमेश चंद गोंड, तथा संचालन संतोष कुमार गोंड ने किया।बैठक में प्यारेलाल गोंड,श्री कृष्ण गोंड, सुरेश प्रसाद गोंड,रवि शंकर गोंड,हरिश्चंद्र,रामाधार,पंकज कुमार,राजकुमार,रमाशंकर गोंड आदि उपस्थित रहे।