UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सदस्यता महाअभियान में जनपद वासियो के उत्साह ने तोड़ दी लक्ष्य की सरहद : सोमी सिंह*

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी जनपद मे  सहकारिता विभाग के सदस्यता महाअभियान मे सैंतीस हजार से अधिक परिवारो ने बीपैक्स की सदस्यता ग्रहण की है।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता तथा प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक वाराणसी सोमी सिंह ने बताया कि सहकारिता विभाग के कर्मचारियो और ग्रामीणों के उत्साह और सहयोग ने जनपद को मिले छब्बीस हजार के लक्ष्य को बौना कर दिया।

लोगो के उत्साह ने लक्ष्य की सरहद को तोड़ दिया।  प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने यह भी बताया कि जनपद के लिए आवंटित न्यूनतम लक्ष्य को जनपद ने तीन दिन पूर्व ही हासिल कर लिया था।

सदस्यता अभियान मे जिला सहकारी बैंक को अस्सी लाख से अधिक की धनराशि प्राप्त हुई है।उपायुक्त सोमी सिंह ने कहा कि

सहकारिता महाअभियान किसानो के लिए बहुत बड़ा अवसर है।किसानो की समृद्धि के लिए सहकारिता विभाग ने इतिहास का सबसे बड़ा अभियान शुरू किया था जिसे धरातल पर काम करने वाले हमारे सचिव बंधुओं,शाखा प्रबंधको ,एडीओ , एडीसीओ व अन्य अधिकारियो के साथ पूरी टीम की मेहनत और निष्ठा ने अभूतपूर्व सफलता दिलाई है वही बी-पैक्स लेडुवाई के सचिव श्री राहुल सिंह ने जनपद में सर्वाधिक सदस्य बनाते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह हरहुआ बीपैक्स के सचिव अभय सिंह सोनू ने विकासखंड हरहुआ मे अठारह सौ से अधिक सदस्य बनाकर ब्लाक मे प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 उपायुक्त सहकारिता सोमी सिंह ने आगे कहा कि सभी ग्रामवासी जो सदस्य बने हैं चाहे उनके पास भूमि हो या न हो , सहकारी समितियो के माध्यम से विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियो का हिस्सा बन सकते है,स्वतंत्रता से अपना कार्य कर सकते हैं तथा अपनी आय को सहकारी समितियो के सहयोग से कई गुणा बढ़ा सकते है।

उपायुक्त सोमी सिंह ने बताया कि अब खाद और बीज बिक्री तथा कृषि ऋण के अतिरिक्त सहकारी समितियाँ नये क्षेत्रो मे भी पदार्पण कर रही हैं।दूध कलेक्शन सेंटर, जनऔषधि केन्द्र , कामन सर्विस सेंटर राशन वितरण, पेट्रोल पंप ,एलपीजी गैस एजेंसी,जल जीवन मिशन इत्यादि अनेक कार्य बीपैक्स को प्राथमिकता के आधार पर दिए जा रहे हैं।इनसे समितियो तथा समिति से जुड़े सदस्यो को भी लाभ होगा तथा उनकी आय मे वृद्धि होगी।उपायुक्त ने कहा कि वाराणसी माननीय प्रधानमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण सहकारिता विभाग शीघ्र ही शासन से समिति सदस्यो के लिए विशेष पैकेज की भी मांग करेगा जिससे जिले के सभी बीपैक्स को और भी सुदृढ़,सशक्त और लोककल्याणकारी बनाया जा सके।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News