संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। शासन के मंशा अनुरूप महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट वाराणसी की पुलिस एडिशनल डीसीपी महिला और अपराध ममता रानी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाते हुए उनको उनके हक और अधिकार के प्रति जागरूक कर रही है साथ ही साथ महिला अपराध के मामले में सख्त रुख अख्तियार कर बदमाशो के ऊपर कारवाई कर रही है। बताते चले की जुलाई माह में कमिश्नरेट वाराणसी के समस्त थानों के द्वारा महिला अपराध से संबंधित 154 मुकदमे पास्को से संबंधित 9 मुकदमे 354 से संबंधित 22 मुकदमे 376 से संबंधित 13 मुकदमे 363, 366 से संबंधित 56 मुकदमे 498 ए से संबंधित 51 मुकदमे और चेन स्नेचिंग से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज किए गए ,20 मामलों में चार्जशीट भी लगाया जा चुका है।वही इस संदर्भ में एडिशनल डीसीपी ममता रानी ने बताया कि महिला अपराध से संबंधित मामलों में हिलावली बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । समस्त थानेदारों और चौकी प्रभारी को यह निर्देशित किया जा चुका है ।