संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
बिनय सिंह
बाबतपुर - वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाहजहां से आए और इंडिया के विमान के यात्री के पास 757 ग्राम सोना पकड़ा गया जिसकी बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए के आसपास है | आपको बताते चलें कि हवाई खुफिया अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक यात्री शाहजहां से अपने शरीर की मलाशय में तीन सोने की गुल्ली छुपा कर वाराणसी एयरपोर्ट पर जा रहा है इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट के कस्टम अधिकारियों ने उसकी जांच की और उसके पास से सोना बरामद किया यात्री की पहचान दरभंगा के निवासी अजय कुमार महतो के रूप में हुई है |काफ़ी पूछ ताछ के बाद उसने बताया कि वह अपने मलाशय में तीन सोने की गुल्ली छिपाया है उसको कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया |अभयुक्त क़ो पूछ ताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया |आप क़ो बताते चले कि 50लाख के मूल्य से कम सोना होने पर अभयुक्त क़ो छोड़ दिया गया जबकि 50 लाख से अधिक सोना होने पर ही अभयुक्त क़ो जेल भेजा जाता है