संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत गहुरा मे सोमवार को ब्लाक अधिकारी अवधेश सिंह ने बुढ़ऊ महादेव मंदिर पर स्थित तालाब के सिल्ट सफाई कार्य का निरीक्षण किया।मौके पर कुल 13 श्रमिक कार्य करते मिले। उपस्थित सेक्रेटरी जयप्रकाश तथा रोजगार सेवक रेनू कुशवाहा ने बताया कि कार्य का प्राक्कलन लगभग सवा लाख रूपए का है।इस कार्य से जल संचयन की सुविधा होगी तथा साथ ही साथ साफ-सफाई से तालाब का सुंदरीकरण भी होगा।सहायक विकास अधिकारी ने रोजगार सेविका रेनू को निर्देशित किया कि कार्य मे गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ साथ श्रमिको की आनलाईन हाजिरी भी प्रतिदिन सुनिश्चित करें।ग्रामप्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मनरेगा अंतर्गत ग्रामपंचायत मे कार्य सदैव चलता रहे इसके लिए पहले से ही प्राथमिकता के आधार पर कार्य चिन्हित कर लिए गए है उनके इस्टीमेट का कार्य शुरू कर दिया गया है।निरीक्षण के दौरान सेक्रेटरी जयप्रकाश,बोरिंगटेक्नीशियन अमितेश श्रीवास्तव,अजय सिंह,रोजगारसेवक रेनू कुशवाहा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।